Contact Form

Name

Email *

Message *

Wednesday, October 17, 2018

Bahut nikale Sankalp Patra per kuch kiya nahi

More info

घोषणा पत्र को लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम दिया था



प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने घोषणा पत्र को लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम दिया है। बीजेपी के घोषणा पत्र में जनता से तमाम तरह के वायदे किए गए है। घोषणा पत्र में लिखी बातों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा रविवार से अभियान चलाने जा रही है।


बरेली बीजेपी जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर ने बयान जारी कर बताया कि बीजेपी 29 जनवरी को विशेष जनसम्पर्क अभियान शुरू करेगी जिसमें सभी बूथ, सेक्टर और मंडल के प्रभारी, कार्यकर्ता और अध्यक्ष सभी विधानसभा में जाकर जनसंपर्क करेंगे। जिसमें कार्यकर्ता जनता को बीजेपी के घोषणा पत्र की जानकारी देने के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं की भी जानकारी देंगे। 


- गरीब के घर बेटी के जन्म के समय पांच हजार रूपये मिलेंगे साथ विधवा पेंशन से उम्र की सीमा समाप्त होगी। 
- सभी कॉलेजों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा, शिक्षा मित्रों की समस्याओं का समाधान, स्नातक तक लड़कियों और 12 वीं तक लड़कों को मुफ्त शिक्षा। 
- किसानों को बगैर ब्याज के कर्ज, भूमिहीन किसानों का दो लाख का बीमा और धान की पूरी फसल सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। 
- किसानों की मदद के लिए छोटे किसानों का कर्ज माफ़ होगा। 
- लैपटॉप बगैर किसी भेदभाव के मिलेगा और एक जीबी इंटरनेट फ्री। 

इसके साथ ही बीजेपी हर विधानसभा में एक फरवरी से 12 फरवरी तक नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर केंद्र सरकार की योजनाएं और घोषणा पत्र के बारे में जनता को बताएगी।  

No comments:

Post a Comment