कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने शनिवार को बबैल में कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारी का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार का अब असली चेहरा सामने आने लगा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अनिल अंबानी के साथ मिलकर एक लाख 70 हजार करोड़ का घोटाला किया है। कांग्रेस इस मामले को मुद्दा बनाएगी और भाजपा के इस चेहरे को जनता के सामने लाएगी।
तंवर ने कहा कि हरियाणा के लिए यह मुद्दे बहुत ही जरूरी हैं। क्योंकि सेना में सबसे अधिक सैनिक हरियाणा के हैं। यह मामला हरियाणा के उन सैनिकों को भी प्रभावित करेगा जो देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात हैं और अपनी जान देने में पीछे नहीं हटते हैं। हरियाणा में बड़े स्तर पर यमुना में अवैध खनन हो रहा है। इस काम के पीछे भी भाजपा से जुड़े लोग ही शामिल हैं। अवैध रूप से किए जा रहे खनन के माध्यम से पड़ोसी राज्यों का फायदा पहुंचाया जा रहा है। इससे हरियाणा की संपदा काे नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने किसानों से सरकार से मिली राहत के बारे में सवाल भी किए। कहा कि सरकार ने किसान को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया है।
सस्ते का वादा कर बढ़ा दी महंगाई:तंवर ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने कहा था कि सरकार में अाने के बाद हर चीज सस्ती कर दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जीएसटी लगा कर सब कुछ महंगा कर दिया गया।
पानीपत. कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर।
हर बार वादाखिलाफी कांग्रेस नेता बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर मोड़ पर लोगों से वादा खिलाफी की है लेकिन कांग्रेस पार्टी हर बार अपने वादे पर खरी उतरती है। इस बार भी वादे पूरे किए जाएंगे। गांव डाहर में नया शुगर मिल बनाने का काम शुरू कराया जाएगा, बबैल में लड़कियों का कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र व नई अनाज मंडी का निर्माण कराया जाएगा।। इस अवसर पर पूर्व सांसद ईश्वर सिंह, पूर्व विधायिका राज रानी पूनम, प्रकाश बंसल, मोहकम छौक्कर, बब्बू राम कौशिक, ओमप्रकाश देवीनगर आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment